लाशों के पास पिस्टल लेकर बैठा रहा आरोपी, तीन लोगों की हत्या के बाद भी नहीं थमा गुस्सा; लखनऊ हत्याकांड की पूरी कहानी
लखनऊ के सआदतगंज इलाके के नौबस्ता में चबूतरे और पार्किंग को लेकर हुआ विवाद तीन लोगों की हत्या की वजह बन गया। पूर्व मर्चेंट नेवी ऑफिसर ऋषभ शुक्ला पर एक ही परिवार के शिवाजी तिवारी, शंभू तिवारी और सुयश तिवारी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी पिस्टल और मैगजीन लेकर शवों के पास बैठा रहा और घायलों की मदद करने आगे आने वालों को भी गोली मारने की धमकी देता रहा।
Rohit Sharma
27 Oct 2026

























