CG NEWS:मानसून ने बदली चाल: रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश के आसार, 31% बारिश की कमी होगी दूर!
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। रायपुर सहित कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। राज्य में अब तक 31 प्रतिशत बारिश की कमी बनी हुई थी, लेकिन मौसम विभाग का मानना है कि आगामी बारिश से यह कमी काफी हद तक दूर हो सकती है। अच्छी बारिश से किसानों को राहत मिलेगी और धान की रोपाई सहित कृषि कार्यों को गति मिलेगी।
Prem Nirmalkar
18 Jul 2026



























