शराब माफियाओं में गैंगवार:युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी हिरासत में
शराब के कारोबार में ठेकेदार और तस्करों के बीच चल रही तनातनी में एक युवक की हत्या हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक और उसके भाई पर शराब कंपनी के जनरल मैनेजर के गुर्गों ने बीते रोज वृंदावन जाते समय रास्ते में हमला कर दिया। आरोप है कि कट्टे के बट और लाठी-डंडों से किए गए हमले में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
Rohit Sharma
4 Aug 2026



























