Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा, गंगोत्री हाईवे पर भागीरथी नदी में गिरी इनोवा; 4 की मौत, 7 लोग थे सवार

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास इनोवा कार भागीरथी नदी में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी।
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा, गंगोत्री हाईवे पर भागीरथी नदी में गिरी इनोवा; 4 की मौत, 7 लोग थे सवार

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गुरुवार सुबह गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। गंगनानी के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में जा गिरी। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की सूचना है। वहीं, एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। वाहन में कुल सात लोग सवार थे। लापता लोगों की तलाश के लिए पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।

सुबह 7:21 बजे मिली हादसे की सूचना

जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 7:21 बजे गंगनानी के पास कार के नदी में गिरने की सूचना मिली। हादसा गंगनानी धर्मकुंड से करीब 20 मीटर आगे डबराणी की ओर हुआ। सूचना मिलते ही मनेरी पुलिस, एसडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। घटनास्थल पर पहुंची टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अब तक नदी किनारे चार लोगों के शव मिलने की सूचना है।

सात लोग थे कार में सवार, तलाश जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय इनोवा कार में कुल सात लोग सवार थे। एक घायल व्यक्ति को नदी किनारे से सड़क तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, अन्य लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए मनेरा से एनडीआरएफ के 27 सदस्यीय दल को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। 
खबर अपडेट की जा रही है...

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts