Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिलासपुर में अवैध शराब के रेट को लेकर विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या, 120 की शराब 250 रुपए में बेच रहा था

बिलासपुर में अवैध शराब के रेट को लेकर विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या, 120 की शराब 250 रुपए में बेच रहा था
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के  बिलासपुल जिले में अवैध शराब बिक्री को लेकर हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। यह सनसनीखेज वारदात सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में हुई, जहां अवैध रूप से शराब बेचने वाले बदमाशों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है।

    शरब को लेकर बहस

    दरअसल, किशन यादव (19) अपने दोस्त साहिल सोनकर के साथ शनिवार रात लुतरा उर्स देखकर लौट रहा था। रविवार करीब 3 बजे साहिल ने शराब पीने की इच्छा जताई। दोनों तिफरा सब्जी मंडी स्थित एक शराब दुकान के पास ब्लैक में शराब खरीदने पहुंचे वहां अवैध रूप से शराब बेच रहे साहिल साहू से उन्होंने शराब मांगी। 120 रुपए की बोतल के लिए साहिल साहू ने 250 रुपए मांगे। साहिल सोनकर ने कीमत कम करने को कहा, जिस पर दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई।

    साहिल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा 

    विवाद बढ़ने पर साहिल साहू ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद साहिल साहू और उसके दोस्तों ने किशन यादव और साहिल सोनकर पर लकड़ी के बत्ते से हमला कर दिया और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान साहिल सोनकर जमीन पर गिर गया, जबकि घायल किशन यादव किसी तरह भागकर पुलिस के पास पहुंचा।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ साहिल सोनकर को बेहोशी की हालत में पाया। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां साहिल सोनकर की मौत हो गई। घायल किशन यादव का सिम्स में इलाज चल रहा है।

    आदतन अपराधी थे आरोपी और मृतक

    सिरगिट्टी टीआई किशोर केंवट ने बताया कि आरोपी साहिल साहू और घायल किशन यादव आदतन बदमाश हैं। वहीं, मृतक साहिल सोनकर के खिलाफ भी मारपीट के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी साहिल साहू और अन्य हमलावर फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस घायल युवक से पूछताछ कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

    बताया गया है कि आरोपी साहिल साहू का भाई पहले शराब का अवैध कारोबार करता था, जो अभी जेल में है। अब साहिल साहू इस अवैध कारोबार को संभाल रहा था। शहर में कई जगहों पर रात के समय सरकारी शराब दुकानों के आसपास अवैध शराब की बिक्री होती है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts