Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शहडोल में बड़ा सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसी यात्रियों से भरी बस; 30 घायल, 10 की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के शहडोल में ब्यौहारी-रीवा मार्ग पर यात्री बस खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में 30 से ज्यादा यात्री घायल, 10 की हालत गंभीर।
शहडोल में बड़ा सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसी यात्रियों से भरी बस; 30 घायल, 10 की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। रीवा मार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 30 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रक नजर नहीं आने से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, दीपक कंपनी की यात्री बस शहडोल से ब्यौहारी जा रही थी। बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। बुधवार सुबह जब बस टिहकी यात्रा प्रतीक्षालय के पास पहुंची, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बस चालक को सड़क किनारे खड़ा ट्रक नजर नहीं आया। इसके चलते तेज रफ्तार बस पीछे से ट्रक में जा घुसी। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में आगे की सीटों पर बैठे यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।

10 यात्रियों की हालत गंभीर

हादसे में 30 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। घायलों में कुछ स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

Breaking News

ब्यौहारी अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

हादसे की सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। इसके बाद घायलों को निजी और पुलिस वाहनों की मदद से ब्यौहारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts