भोपाल के कोलार में खूनी हमला,युवक के हाथ-पैर हथौड़े से कुचले
भोपाल के कोलार इलाके में एक युवक पर फिल्मी अंदाज़ में जानलेवा हमला हुआ। बिना नंबर प्लेट की दो गाड़ियों में आए नकाबपोश बदमाशों ने युवक को घेरकर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए। घायल युवक को बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
Garima Vishwakarma
25 Jan 2026


























