धर्मेंद्र सिंह चौहान फिर बने मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन में नियुक्तियों का दौर शुरू
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने धर्मेंद्र सिंह चौहान को दोबारा किसान कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। करीब दो महीने पहले प्रदेश संगठन में बदलाव की प्रक्रिया के तहत पार्टी के सभी प्रकोष्ठों और विभागों को भंग कर दिया गया था, जिसके चलते चौहान भी पद से हट गए थे। उनकी पुनर्नियुक्ति को नई संगठनात्मक नियुक्तियों की शुरुआत माना जा रहा है।
Naresh Bhagoria
23 Oct 2026


























