प्यार का खौफनाक अंत! गला घोंटा, पेट्रोल डाला और हादसा बनाने की कोशिश
इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय पलक केशव की हत्या के मामले का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी मयंक ने शादी को लेकर हुए विवाद के बाद कथित तौर पर पलक की गला घोंटकर हत्या की और शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना को गैस रिसाव का हादसा दिखाने के लिए एलपीजी सिलेंडर की नली भी निकाल दी गई। सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
Hemant Nagle
29 Jul 2026



























