घंसौर के केदारपुर में निकली भव्य विमान शोभायात्रा, अखाड़ों के करतब और झांकियों ने जीता दिल
घंसौर तहसील के केदारपुर में राधा-कृष्ण मंदिर से भगवान के विमान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। शोभायात्रा में अखाड़ों के कलाकारों ने करतब दिखाए और आकर्षक सांस्कृतिक झांकियां निकाली गईं। धार्मिक जयघोष के बीच यात्रा स्थानीय जलाशय पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद भगवान के विमान का विधि-विधान से विसर्जन किया गया।
Umesh Shrivastava
14 Sep 2026


























