जबलपुर:हाईकोर्ट के दो जज को दी गई विदाई, अधिवक्ताओं ने किया सम्मान; चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा ने की सराहना
एमपी हाईकोर्ट में शुक्रवार को दो जजों को फुल कोर्ट विदाई दी गई। जस्टिस हिरदेश और जस्टिस बिनोद कुमार द्विवेदी का रिटायरमेंट समर वेकेशन के दौरान होना है। इसी वजह से उन्हें वेकेशन की शुरुआत से पहले ही विदाई दी गई। समारोह में उनके कार्यकाल की सराहना की गई।
Rohit Sharma
15 May 2026


























