Train Robbery:जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस में यात्रियों से लूट, गुना के रुठियाई आउटर पर मंगलसूत्र, चेन, झुमके और बैग छीने
जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस में गुना के रुठियाई आउटर के पास नकाबपोश बदमाशों ने सात यात्रियों से लूटपाट की। बदमाश मंगलसूत्र, चेन, झुमके और बैग लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर उन्होंने यात्रियों पर पथराव किया, जिससे दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद गुना जीआरपी ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Naresh Bhagoria
16 Jul 2026


























