अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ पर फायरिंग की साजिश नाकाम, दो शार्पशूटर गिरफ्तार; विदेशी गैंगस्टर के इशारे पर रची गई थी प्लानिंग
दिल्ली पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले ‘जलसा’ पर फायरिंग की साजिश का पर्दाफाश कर दो शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के इशारे पर काम कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े कथित बयान को लेकर बच्चन को निशाना बनाने की योजना थी। आरोपियों को दिल्ली में कारोबारी से रंगदारी वसूलने की जिम्मेदारी भी दी गई थी।
Naresh Bhagoria
15 Nov 2026

























