मप्र हाईकोर्ट ने कहा- ‘अफसरों की लापरवाही से डंपिंग यार्ड बना मदनमहल का ऐतिहासिक बैलेंसिंग रॉक’
जबलपुर की मदनमहल पहाड़ियों पर स्थित ऐतिहासिक बैलेंसिंग रॉक की बदहाली का मामला मध्यप्रदेश हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि जिम्मेदारों की लापरवाही से प्राकृतिक धरोहर डंपिंग यार्ड बन गई है। कोर्ट ने राज्य सरकार सहित अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अगली सुनवाई जनवरी के अंतिम सप्ताह में होगी।
Sanjay Tiwari
25 Nov 2026
































