सोहागपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल; नर्मदापुरम रेफर
सोहागपुर। घटना की सूचना मिलते ही सोहागपुर पुलिस मौके पर पहुंची और 112 वाहन की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, दोनों घायलों का इलाज जारी है और दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
दो बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत
सोहागपुर-मढ़ई मार्ग पर मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही टीआई गिरीश त्रिपाठी सहित सोहागपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 112 वाहन से अस्पताल पहुंचाया।
ये भी पढ़ें: सोहागपुर: सेमरी के पास लोडिंग ऑटो से टकराया भोपाल से लौट रहे युवकों का वाहन, दो मौत से शोक में डूबा नगर
सुकरी खुर्द निवासी पुरुषोत्तम गंभीर रूप से घायल
हादसे में पुरुषोत्तम पिता नर्मदा प्रसाद अहिरवार, उम्र 21 वर्ष, निवासी सुकरी खुर्द, सोहागपुर घायल हुआ है। वह मढ़ई क्षेत्र के अमौली होम स्टे में काम करता है। उसकी मोटरसाइकिल का नंबर एमपी 05 जेडएम 0105 बताया गया है।
बड़े ढूंढा निवासी दुर्गेश भी घायल
दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दुर्गेश पिता हाकम, उम्र 26 वर्ष, निवासी बड़े ढूंढा, सोहागपुर भी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ है। वह मजदूरी का काम करता है और उसकी मोटरसाइकिल का नंबर एमपी 05 एमडब्ल्यू 4924 बताया गया है।
गंभीर हालत में दोनों युवक नर्मदापुरम रेफर
हादसे के बाद दोनों युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए नर्मदापुरम रेफर कर दिया गया। एएसआई गणेश राय के मुताबिक, पुलिस घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटा रही है।























