IRCTC घोटाला मामला :लालू यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने ट्रायल पर रोक से किया इनकार
IRCTC घोटाला मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की याचिका पर CBI को नोटिस जारी किया है, लेकिन ट्रायल पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि पहले जांच एजेंसी का जवाब सुना जाएगा। लालू यादव ने आरोप तय किए जाने के आदेश को चुनौती दी थी। अगली सुनवाई 14 जनवरी 2026 को होगी।
Manisha Dhanwani
5 Jan 2026



























