मां की गोद में अचेत हुआ 23 वर्षीय युवक की मौत — साइलेंट अटैक की आशंका  

मां की गोद में अचेत हुआ 23 वर्षीय युवक की मौत — साइलेंट अटैक की आशंका  
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर में एक 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। युवक अचानक बेचैनी की शिकायत के बाद अपनी मां की गोद में अचेत होकर लेट गया और जब तक परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर साइलेंट हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 

    बेचैनी बताकर मां की गोद में लेटा, फिर नहीं उठा

    मामला हीरानगर थाना क्षेत्र के शारदा नगर इलाके का है, जहां रहने वाले 23 वर्षीय रजत शर्मा की अचानक हुई मौत हो गई । परिजनों के अनुसार सोमवार दोपहर रजत कुछ समय के लिए घर से बाहर गया था। वापस लौटने के बाद वह कमरे में जाकर लेट गया। थोड़ी देर बाद उठकर उसने मां से कहा कि उसे ठीक नहीं लग रहा और तेज बेचैनी हो रही है। उसने इसे गैस (एसीडीटी) की समस्या बताया। परिवार ने सामान्य परेशानी समझते हुए उसे गैस की दवा दे दी। इसी दौरान पिता कोल्ड ड्रिंक लेने बाहर चले गए। रजत अपनी मां की गोद में सिर रखकर लेट गया, लेकिन कुछ ही मिनटों में वह अचानक अचेत हो गया। 

    अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    घबराए परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल बन गया।

    साइलेंट अटैक की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में साइलेंट हार्ट अटैक की संभावना सामने आ रही है, लेकिन मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts