Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIROSH Premier League:शादी से पहले मैदान में उतरे विजय-रश्मिका, चौकों-छक्कों से मचाया धमाल

राजस्थान के उदयपुर में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। कपल ने अपने प्री-वेडिंग फंक्शन को VIROSH Premier League नाम के फैमिली क्रिकेट मैच के साथ धमाकेदार अंदाज में शुरू किया।
शादी से पहले मैदान में उतरे विजय-रश्मिका, चौकों-छक्कों से मचाया धमाल
social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की तैयारियां अब पूरी तरह रंग में हैं। राजस्थान के उदयपुर स्थित आलीशान होटल ITC मेमेंटोज में कपल और उनके परिवार ने शादी के फंक्शन की शुरुआत कर दी है। हर पल को खास बनाने के लिए कपल ने अपने प्री-वेडिंग से लेकर शादी तक के हर लम्हे में देसी और मजेदार टच दिया है।

    यह भी पढ़ें: द वेडिंग ऑफ'VIROSH': देसी नाश्ते से जापानी मेन्यू तक, कैसी होगी इस स्टार कपल की शादी?

    VIROSH Premier League से शुभांरभ

    शादी की शुरूआत थोड़ी अनोखी और मजेदार रही। विजय और रश्मिका ने अपने फैमिली और दोस्तों के लिए एक खास क्रिकेट मैच रखा, जिसे उन्होंने नाम दिया VIROSH Premier League। विजय ने इंस्टाग्राम पर इस मैच की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें मेडल, बैट और फ्लैग साफ नजर आ रहे हैं। रश्मिका ने भी अपने पोस्ट में फैमिली और दोस्तों के साथ ब्लर फोटो शेयर की, लेकिन VIROSH Premier League का फ्लैग साफ दिख रहा था।

    यह भी पढ़ें: ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH': उदयपुर में बजेगी शहनाई, रश्मिका-विजय 26 फरवरी को लेंगे सात फेरे

    Uploaded media

    शादी से पहले फूड और फन

    कपल ने अपनी शादी को और खास बनाने के लिए फूड टेस्टिंग और अन्य मस्ती भरे एक्टिविटीज भी रखे। हर कोई इस मौके पर नए और स्वादिष्ट डिशेस का मजा ले रहा था। प्री-वेडिंग फंक्शन में हर चीज बेहद शानदार और रंगीन थी।

    सीक्रेट डेटिंग और सगाई

    बीते कुछ सालों से चर्चा थी कि विजय और रश्मिका एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने इस पर कभी खुलकर बात नहीं की। पिछले साल दोनों ने सगाई कर ली थी, लेकिन ये खबर किसी को नहीं पता चली। अब फाइनली कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है।

    शादी के दिन का बेसब्री से इंतजार

    कपल 26 फरवरी को सात फेरे लेने वाला है। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर उनके फैंस बेसब्री से इस दिन का इंतजार कर रहे हैं। शादी का लुक, प्री-वेडिंग फंक्शन और हर रस्म के अपडेट्स लोगों को बेहद एक्साइटेड कर रहे हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट में धमाल

    विजय और रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैमिली क्रिकेट मैच की जानकारी दी। विजय ने पोस्ट में बैट और मेडल के साथ VIROSH Premier League का फ्लैग दिखाया। रश्मिका ने भी फैमिली और दोस्तों के साथ अपने एक्साइटमेंट को शेयर किया।
    अब बस इंतजार है 26 फरवरी का, जब कपल सात फेरे लेकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेगा।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts