सैन फ्रांसिस्को की स्टार्टअप ओनर इरा बोडनार ने एआई से अपने बिजनेस पर पड़े नुकसान के बारे में दर्द साझा किया है। उन्होंने बताया कि एआई कंपनी एंथ्रोपिक के Claude AI में नए फीचर्स आने से उनके स्टार्टअप पर काफी बुरा असर पड़ा है। बोडनार के अनुसार, इन नए फीचर्स की वजह से उनका बनाया हुआ प्रोडक्ट काम का नहीं रहा और कारोबार लगभग बंद होने की स्थिति में पहुंच गया। इससे उनकी कहानी बताती है कि आज AI किस तेजी से विज्ञापन और टेक इंडस्ट्री को बदल रहा है।
छोटे स्टार्टअप्स को अब सीधे बड़े एआई मॉडल्स से मुकाबला करना पड़ रहा है। इससे साफ है कि एआई न सिर्फ मार्केटिंग और बिजनेस करने के तरीकों को बदल रहा है, बल्कि भविष्य में कंपनियों के काम करने का तरीका भी पूरी तरह नया हो सकता है।
यह भी पढ़ें: एआई से फ्रॉड - वीडियो कॉल से इंदौर परिवार को बनाया शिकार, बेटे को बंधक दिखाकर बदमाशों ने वसूले लाखों
मेटा प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन बढ़ाने के लिए तैयार किया था AI एजेंट
राइज़ नाम के स्टार्टअप ने गूगल और मेटा प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन प्रबंधन को आसान बनाने के लिए एक एआई एजेंट तैयार किया था। इस टूल के जरिए ग्राहक अपने विज्ञापन अकाउंट की एक्सेस देते थे, जिसके बाद सिस्टम अपने आप कैंपेन को मैनेज करता था। लॉन्च के सिर्फ दो महीने के भीतर ही कंपनी को सैकड़ों भुगतान करने वाले ग्राहक मिल गए और करीब 70% डील क्लोज होने लगी।
लेकिन स्थिति तब बदल गई जब क्लाउड एआई ने दूसरी एआई कंपनी मैनस के साथ मिलकर Meta Ads के लिए सीधे कनेक्टर्स लॉन्च कर दिए। इससे राइज़ की खासियत खत्म हो गई। संस्थापक के अनुसार, उनका डील क्लोज रेट गिरकर सिर्फ 20% रह गया और धीरे-धीरे उनका प्रोडक्ट बाजार में बेकार होता चला गया।
यह भी पढ़ें: AI Teacher: 17 साल का सरकारी स्कूल छात्र बना टेक जीनियस, बनाया ऐसा AI टीचर जो हर सवाल के देता है जवाब
एक्स पर छलका दर्द
अपनी पोस्ट में इरा बोडनार ने लिखा...एक सुबह उन्हें एहसास हुआ कि Claude AI ने उनके स्टार्टअप को लगभग खत्म कर दिया है। उन्होंने बताया कि सिर्फ दो महीनों में ही उन्हें सैकड़ों भुगतान करने वाले ग्राहक मिल गए थे और कंपनी तेजी से आगे बढ़ रही थी। लेकिन Claude AI और मैनस के एक नए फीचर के आने से उनकी बिक्री की दर 70% से गिरकर सिर्फ 20% रह गई। जिससे उनको काफी झटका भी लगा है। उनके मुताबिक, इस फीचर ने उनके पूरे प्रोडक्ट कैटेगरी को ही बेकार बना दिया।
बोडनार बोली- आगे और भी घातक हो सकता है Claude
बोडनार ने कहा कि फिलहाल Claude सीधे विज्ञापन अकाउंट में बदलाव नहीं कर सकता और न ही उसे Google Ads तक सीधी पहुंच है, फिर भी इसकी डेटा समझने और विश्लेषण करने की क्षमता उनके टूल जैसी ही है। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले कुछ महीनों में Claude और ज्यादा ताकतवर हो जाएगा, जिससे उनके जैसे अलग-अलग टूल्स के लिए जगह बहुत कम बचेगी। उन्होंने भविष्य की एक तस्वीर भी पेश की, जहां मार्केटर सिर्फ इतना कहेंगे।
दस लाख डॉलर का विज्ञापन अभियान शुरू करो”-और AI बिना किसी गलती के पूरा काम खुद कर देगा, जिससे खास SaaS प्लेटफॉर्म की जरूरत ही खत्म हो जाएगी।