दुर्ग में गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ :वॉशिंग पाउडर की आड़ में चल रहा था कारोबार, 3 मशीनें जब्त; 12 लोग हिरासत में
दुर्ग जिले के कुथरेल में पुलिस और खाद्य विभाग ने दो गोदामों पर छापा मारकर अवैध गुटखा निर्माण का भंडाफोड़ किया। वॉशिंग पाउडर की आड़ में 'सितार' नाम से गुटखा बनाया जा रहा था। कार्रवाई में 3 मशीनें जब्त की गईं, 12 लोगों को हिरासत में लिया गया और दोनों गोदाम सील कर दिए गए।
Shivani Gupta
11 Jun 2026

























