सीहोर में सरेराह गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, युवक को लाठियों से पीटा
सीहोर जिला मुख्यालय से इछावर जाने वाले मार्ग पर भाऊंखेड़ी जोड़ के पास बीच हाईवे मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति दूसरे शख्स पर छड़ी से लगातार वार करता दिखाई दे रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि पूरी घटना सार्वजनिक सड़क पर होती नजर आ रही है और आसपास से वाहन गुजरते दिखाई दे रहे हैं।
Sunil Sharma
2 Oct 2026
































