धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को हाईकोर्ट से राहत, जमानत अर्जी मंजूर
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी मंजूर करते हुए 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत देने का आदेश दिया। इससे पहले छतरपुर जिला अदालत ने उनकी अर्जी खारिज कर दी थी। अब जमानत के बाद उनकी रिहाई की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
Dolly Wasvani
16 Sep 2026


























