CG NEWS:CGMSC ऑडिट में 1136 करोड़ का हिसाब गायब! दवा खरीदी, मेडिकल उपकरण और निर्माण कार्य में भारी वित्तीय गड़बड़ी उजागर।
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) की वर्ष 2021 से 2025 तक की आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट में वित्तीय प्रबंधन की गंभीर खामियां उजागर हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार निगम ने करीब 3,261 करोड़ रुपए खर्च दर्शाए, लेकिन इसके मुकाबले केवल 2,125 करोड़ रुपए के उपयोगिता प्रमाण-पत्र (UC) उपलब्ध कराए। इस तरह लगभग 1,136 करोड़ रुपए के खर्च का दस्तावेजी मिलान नहीं हो सका। सबसे बड़ी गड़बड़ी मेडिकल उपकरणों की खरीद में सामने आई। डीएचएस इक्विपमेंट में लगभग 280 करोड़ रुपए खर्च दिखाए गए, जबकि केवल 31.96 करोड़ र
Prem Nirmalkar
27 Jun 2026



























