सीहोर: नर्मदापुरम से कुबेरेश्वरधाम पहुंचे डाक कांवड़िए, बारिश में भी नहीं थमे शिव भक्तों के कदम
सावन मास में सीहोर जिले का प्रसिद्ध कुबेरेश्वरधाम इन दिनों आस्था, भक्ति और शिवमय वातावरण से सराबोर है। मंगलवार को नर्मदापुरम से पवित्र नर्मदा जल लेकर बड़ी संख्या में युवा डाक कांवड़िए दौड़ते हुए कुबेरेश्वरधाम पहुंचे। लंबी दूरी की यात्रा, बारिश और धूप भी शिवभक्तों के उत्साह को कम नहीं कर सकी।
Sunil Sharma
18 Aug 2026




























