PlayBreaking News

आज शिवमय हुआ पूरा देश!सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, काशी से महाकाल तक गूंजा 'हर-हर महादेव'

सावन के पहले सोमवार पर देशभर के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। काशी विश्वनाथ, महाकालेश्वर, सोमनाथ और बैद्यनाथ धाम समेत प्रमुख शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक हुआ। हर-हर महादेव के जयघोष के बीच भक्तों ने भगवान शिव से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
Follow on Google News
सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, काशी से महाकाल तक गूंजा 'हर-हर महादेव'
शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

धर्म। सावन महीने के पहले सोमवार पर सोमवार सुबह से ही पूरे देश में भगवान शिव की भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कश्मीर से कन्याकुमारी तक मंदिरों, नदी घाटों और शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। लोग गंगाजल, दूध, बेलपत्र और फूल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे। काशी विश्वनाथ, उज्जैन महाकाल, सोमनाथ, बैद्यनाथ धाम, हरिद्वार और ऋषिकेश सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के दर्शन और पूजा कर सकें।

Twitter Post

देशभर में गूंजे महादेव के जयकारे

सावन का पहला सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे खास दिनों में माना जाता है। सुबह की पहली किरण के साथ ही देशभर के शिवालयों में भक्तों का तांता लग गया। मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 03 August: पहले सावन सोमवार इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, बाकी रहें सावधान!

काशी और महाकाल में दिखी आस्था की भव्य तस्वीर

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में तड़के मंगला आरती के साथ पूजा-अर्चना शुरू हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। वहीं, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती, विशेष अभिषेक और श्रृंगार किया गया। सोमनाथ मंदिर में भी सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही और पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

Twitter Post

 

Twitter Post

देवघर और हरिद्वार में भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए। हरिद्वार, ऋषिकेश और प्रयागराज के संगम क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर भगवान शिव की पूजा की। चित्रकूट के रामघाट और अन्य धार्मिक स्थलों पर भी सुबह से आस्था का माहौल बना रहा।

दिल्ली के मंदिरों में बढ़ाई गई सुरक्षा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर, विश्वेश्वर महादेव मंदिर और अन्य प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मंदिरों के बाहर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात रहे। सुरक्षा जांच के बाद ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया। कई मंदिरों में भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए अलग प्रवेश और निकासी मार्ग बनाए गए।

ये भी पढ़ें: अदृश्य रूप में रहते हैं तक्षक नाग! साल में सिर्फ एक दिन खुलता है भगवान शिव का यह रहस्यमयी मंदिर, दर्शन करते ही पूरी होती हैं मनोकामनाएं

सावन का पहला सोमवार क्यों है खास

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव को सबसे प्रिय माना जाता है। मान्यता है कि इसी महीने माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। इसलिए सावन के प्रत्येक सोमवार का विशेष महत्व है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं, जलाभिषेक करते हैं और भगवान शिव से जीवन में सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मांगते हैं। यही कारण है कि हर साल सावन का पहला सोमवार देशभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts