जबलपुर के ग्वारीघाट में हादसा, नर्मदा में डूबी होमगार्ड की मोटरबोट; क्षमता से ज्यादा सवार थे जवान
जबलपुर के ग्वारीघाट में नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग कर रही होमगार्ड की मोटरबोट अचानक डूब गई। इंजन खराब होने के बाद बोट में पानी भर गया। करीब 8 जवान सवार थे, जबकि बोट की क्षमता 4 लोगों की बताई गई है। सभी जवान सुरक्षित बाहर निकल आए। क्षमता से अधिक जवानों के सवार होने की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
Shivani Gupta
4 Sep 2026



























