गुना पुलिस के लिए तैयार हुआ ड्यूटी ऐप, एक दिन पहले मोबाइल पर मिलेगा चार्ट, DIG असित यादव ने किया लॉन्च
गुना में पुलिस बल की जरूरत के अनुसार ड्यूटी तय करने, एक दिन पहले मोबाइल पर ड्यूटी चार्ट उपलब्ध कराने और उपस्थिति दर्ज करने के लिए नया ऐप तैयार किया गया है। ग्वालियर रेंज के डीआईजी डॉ. असित यादव ने मंगलवार को पुलिस विभाग के लिए विकसित किए जा रहे इस ऐप का लोकार्पण किया।
Rohit Sharma
29 Sep 2026


























