दरवाजा अंदर से बंद था...नोएडा फ्लैट में मिला दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता का शव! सुसाइड नोट में तनाव का जिक्र
दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता का शव नोएडा स्थित उनके फ्लैट से बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का जिक्र बताया जा रहा है। घटना के समय उनकी पत्नी देहरादून गई थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल जारी है।
Aditi Rawat
9 Sep 2026


























