सीहोर में जमोनिया-रायपुरा रोड पर गेहूं की संदिग्ध खेप पकड़ी; तीन ट्रक जब्त, जांच से खुलेगा पूरा राज
जमोनिया-रायपुरा रोड पर ग्रामीणों ने गेहूं से भरे तीन ट्रक रोककर पुलिस को सूचना दी। ट्रकों से रास्ते में बोरियां उतारे जाने का आरोप है। पुलिस ने वाहन थाने में खड़े कराए, फिलहाल औपचारिक कायमी नहीं हुई।
Sunil Sharma
13 Aug 2026


























