मक्का-चावल महंगे होने से अंडों के दाम बढ़े, दिसंबर तक 30% तक और उछाल का अनुमान
महंगाई का असर अब आम आदमी की थाली में शामिल प्रोटीन के सस्ते विकल्प अंडे पर भी पड़ने लगा है। पिछले कुछ दिनों में अंडों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है और कारोबारियों का अनुमान है कि दिसंबर तक इनके दाम 25 से 30 प्रतिशत तक और बढ़ सकते हैं। इसकी बड़ी वजह मुर्गियों के दाने में इस्तेमाल होने वाले मक्का और टूटे चावल की कीमतों में तेजी आना है।
Rohit Sharma
13 Nov 2026

























