Renault Duster Strong Hybrid की लॉन्च डेट आई सामने, 17 अक्टूबर को होगी एंट्री , Grand Vitara और Hyryder को देगी टक्कर
यह नया मॉडल कंपनी के मौजूदा पेट्रोल लाइन-अप में जुड़ेगा और उन ग्राहकों को टारगेट करेगा जो पावर के साथ-साथ बेहतर माइलेज भी चाहते हैं। इसे इस तरह ट्यून किया गया है कि कम स्पीड पर गाड़ी ज्यादा बैटरी पर चले और जब ज्यादा पावर या तेज परफॉर्मेंस चाहिए हो तब पेट्रोल इंजन अपना काम संभाले। कंपनी का दावा है कि शहर में चलते वक्त यह SUV 80% तक इलेक्ट्रिक मोड पर चल सकती है, जिससे फ्यूल की काफी बचत होगी।
Puneet Pandey
27 Sep 2026


























