Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Renault Duster Strong Hybrid  की लॉन्च डेट आई सामने, 17 अक्टूबर को होगी एंट्री , Grand Vitara और Hyryder को देगी टक्कर

यह नया मॉडल कंपनी के मौजूदा पेट्रोल लाइन-अप में जुड़ेगा और उन ग्राहकों को टारगेट करेगा जो पावर के साथ-साथ बेहतर माइलेज भी चाहते हैं। इसे इस तरह ट्यून किया गया है कि कम स्पीड पर गाड़ी ज्यादा बैटरी पर चले और जब ज्यादा पावर या तेज परफॉर्मेंस चाहिए हो तब पेट्रोल इंजन अपना काम संभाले। कंपनी का दावा है कि शहर में चलते वक्त यह SUV 80%  तक इलेक्ट्रिक मोड पर चल सकती है, जिससे फ्यूल की काफी बचत होगी।
Renault Duster Strong Hybrid  की लॉन्च डेट आई सामने, 17 अक्टूबर को होगी एंट्री , Grand Vitara और Hyryder को देगी टक्कर
Renault Duster Strong Hybrid  की लॉन्च डेट आई सामने

मुंबई। Renault  साल खत्म होने से पहले इस हाइब्रिड Duster को बाजार में उतारने की तैयारी में है। यह नया स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट मौजूदा 1.0-लीटर और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल मॉडल्स के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कुछ दिन पहले कंपनी ने इसका एक टीजर जारी करते हुए लिखा था - डियर डीजल, राइड के लिए शुक्रिया, अब आगे की जर्नी हम संभालेंगे। यह लाइन Duster के पुराने डीजल दौर को याद दिलाती है और साफ संकेत देती है कि कंपनी अब हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ उसी दमदार परफॉर्मेंस को ज्यादा किफायती अंदाज में पेश करने जा रही है।

रेनो डस्टर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड की खास बातें

  1. नई Duster Strong HybridE-Tech पावरट्रेन Duster का तीसरा इंजन ऑप्शन होगा
  2. 1.8-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 2 इलेक्ट्रिक मोटर मिलेंगी
  3. 1.4 kWh बैटरी पैक और मल्टी-मोड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
  4. शहर में 80% तक ड्राइविंग EV मोड पर करने का दावा
  5. नई डस्टर हाइब्रिड में 1789cc का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर्स को जोड़ा गया है।
  6. इसमें एक मोटर जनरेटर का काम करती है तो दूसरी सीधे पहियों को पावर देती है।
  7. पूरा सिस्टम मिलकर 158 bhp और 172 Nm का आउटपुट देता है।
  8. यह आम माइल्ड-हाइब्रिड से काफी अलग है। सही कंडीशन में यह SUV सिर्फ बैटरी पर भी चल सकती है।
  9. इसका बैटरी पैक खुद ही हाइब्रिड सिस्टम और री-जेनरेटिव ब्रेकिंग से चार्ज होता रहता है, इसलिए इसे अलग से चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  10. लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder और नई Maruti Victoris Hybrid से होगा।

मल्टी-मोड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स देगा अलग ड्राइविंग एक्सपीरियंस

E-Tech पावरट्रेन में पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर्स के बीच बेहतर तालमेल के लिए मल्टी-मोड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। यह सिस्टम Toyota Hyryder, Maruti Grand Vitara और Maruti Victoris में मिलने वाले e-CVT बेस्ड हाइब्रिड सेटअप से काफी अलग है। Renault का सिस्टम फिक्स्ड गियर रेशियो पर काम करता है और जरूरत के हिसाब से इलेक्ट्रिक ड्राइव, इंजन ड्राइव और दोनों के कॉम्बाइंड मोड में ऑटोमैटिक स्विच कर लेता है। इसे इस तरह ट्यून किया गया है कि कम स्पीड पर ज्यादा से गाड़ी ज्यादा बैटरी पर चले और जब ज्यादा पावर या तेज परफॉर्मेंस चाहिए हो तब पेट्रोल इंजन अपना काम संभाले। फिलहाल कंपनी ने इसकी ARAI सर्टिफाइड माइलेज का खुलासा नहीं किया है, यह जानकारी 17 अक्टूबर को लॉन्च के मौके पर दी जाएगी।

हाइब्रिड से पूरी होगी डीजल की कमी

नए हाइब्रिड इंजन के आने से भारत में Duster की पोजिशनिंग पूरी तरह बदल जाएगी। अभी यह SUV सिर्फ 1.0-लीटर और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में आती है, डीजल का कोई ऑप्शन नहीं है। Renault इस हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के जरिए उन ग्राहकों को फिर से जोड़ना चाहती है, जो पहले ज्यादा माइलेज और कम खर्च के लिए डीजल Duster को पसंद करते थे।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts