बाराबंकी हादसा:सड़क किनारे सो रहे परिवार पर चढ़ा बेकाबू डंपर, पिता समेत तीन बच्चों की मौत
भीषण गर्मी और बिजली कटौती ने एक परिवार की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। बाराबंकी के झांसा गांव में सड़क किनारे सो रहे परिवार को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में पिता और तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और आरोपी चालक फरार बताया जा रहा है।
Aditi Rawat
23 May 2026


























