खंडवा में आवारा कुत्तों के आतंक से मिलेगी मुक्ति, नगर निगम ने नसबंदी के लिए निकाला टेंडर
खंडवा शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और डॉग बाइट की घटनाओं के बीच नगर निगम ने फिर नसबंदी और टीकाकरण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। निगम ने इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक साल के लिए करीब 21 लाख रुपए का टेंडर जारी किया है। लगातार विरोध और सवालों के बाद निगम ने अब एनिमल बर्थ कंट्रोल प्रोग्राम के तहत अभियान को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
Rohit Sharma
22 Aug 2026



























