21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, स्टाइपेंड समेत 17 मांगों पर आर-पार, अस्पतालों में सेवाओं पर असर का अलर्ट
सरकार से कई दौर की बातचीत और पत्राचार के बाद भी समाधान नहीं; जूनियर डॉक्टरों के साथ PG रेजिडेंट, सीनियर रेजिडेंट और अन्य डॉक्टर भी आंदोलन में शामिल होंगे,छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टरों ने 21 सितंबर 2026 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन करेगा। इनमें स्टाइपेंड से जुड़े मुद्दे भी शामिल हैं।
PREM
19 Sep 2026


























