देवास में प्याज से भरा मिनी ट्रक पलटा :बोरियों के नीचे दबने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल
देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में प्याज से भरा मिनी ट्रक पलटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसा देर रात यू-टर्न पर हुआ, जहां मजदूर प्याज की बोरियों के नीचे दब गए। पुलिस ने रातभर रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को बाहर निकाला।
Manisha Dhanwani
17 May 2026
































