Dengue Virus :भारत में एक साथ एक्टिव हुए डेंगू के चारों स्ट्रेन, ICMR की स्टडी ने बढ़ाई चिंता
बारिश के मौसम के साथ ही खतरनाक डेंगू के मच्छर भी बढ़ गए हैं। वहीं देश में डेंगू के सभी चारों स्ट्रेन फैल रहे हैं। इनमें DENV-2 सबसे ज्यादा मामलों के लिए जिम्मेदार है, जबकि कई राज्यों में DENV-3 भी तेजी से फैल रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ मरीजों में एक साथ दो अलग-अलग स्ट्रेन का संक्रमण भी पाया गया है।
Dolly Wasvani
31 Jul 2026



























