छिंदवाड़ा: बारिश से कीचड़ में तब्दील हुई सड़क, ग्रामीणों ने की पुलिया बनाने की मांग
छिंदवाड़ा के उमरेठ तहसील के ग्राम पंचायत दबक के डोबरीढाना में करीब दो किलोमीटर लंबा मुख्य मार्ग बारिश के दौरान ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। मार्ग पर जगह-जगह कीचड़ और फिसलन होने के साथ ही रास्ते में बनी पुलिया टूटने से आवागमन मुश्किल हो गया है।
Shyam Sahu
25 Aug 2026


























