धर्मांतरण या प्रार्थना…बैतूल में राष्ट्रीय हिंदू सेना ने किया विरोध प्रदर्शन, दो लोग हिरासत में
बैतूल के सदर क्षेत्र स्थित एक स्कूल में प्रार्थना सभा को लेकर रविवार को विवाद हो गया। राष्ट्रीय हिंदू सेना ने धर्मांतरण का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Naresh Bhagoria
27 Sep 2026


























