NH-130 पर धान खरीदी ऑपरेटरों ने किया चक्काजाम, परिवार समेत सड़क पर उतरे कर्मचारी
धान खरीदी से पहले गरियाबंद में बवाल, दूसरे ब्लॉक में ट्रांसफर के आदेश से भड़का आक्रोश; मंत्री दयाल दास बघेल ने सवाल पर साधी चुप्पी,गरियाबंद में धान खरीदी 2026-27 से पहले 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों ने तबादला आदेश के विरोध में परिवार सहित प्रदर्शन किया। गांधी मैदान से रैली निकालकर NH-130 पर चक्काजाम किया गया। कर्मचारी दूसरे ब्लॉक में पदस्थापना से आर्थिक और आवागमन संबंधी परेशानियां बता रहे हैं।
PREM
13 Nov 2026

























