मोहन राज में एक्सटेंशन की हैट्रिक? वीरा राणा, अनुराग जैन के बाद अब अशोक बर्णवाल भी हैं कतार में
मप्र के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के जनवरी 2027 में सेवानिवृत्त होने से पहले उनके सेवा विस्तार को लेकर अटकलें तेज हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल में वीरा राणा और अनुराग जैन को पहले ही एक्सटेंशन मिल चुका है। बर्णवाल को भी सेवा विस्तार मिलता है, तो लगातार तीन मुख्य सचिवों को एक्सटेंशन देने का यह घटनाक्रम प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में उल्लेखनीय होगा।
Naresh Bhagoria
29 Oct 2026

























