गाजियाबाद: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बावरिया बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी ढेर, 3 पुलिसकर्मी घायल

गाजियाबाद। पुलिस के मुताबिक, बावरिया गैंग से जुड़े धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 17 मुकदमे दर्ज थे। वह डकैती की वारदातों में शामिल था और करीब एक साल से गाजियाबाद और बागपत पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्टल बरामद की है और दोनों ओर से करीब 15 राउंड फायरिंग होने की जानकारी सामने आई है।
नहर की पटरी पर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़
गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र में नहर की पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई के दौरान एक लाख रुपये के इनामी धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी उर्फ बावरिया को मार गिराया। वह अमरोहा जिले के बर्शी गांव का रहने वाला था।
ये भी पढ़ें: भोपाल में कॉलेज छात्रों के विवाद में पिस्टल लहराने का आरोप, बीच-बचाव करने आए पुलिस जवान पर भी तानी
मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी घायल
मुठभेड़ के दौरान क्राइम ब्रांच के तीन पुलिसकर्मी को गोली लग गई। तीनों घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पुलिस ने कार्रवाई की और मुठभेड़ से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू की।
बदमाश पर घोषित था एक लाख रुपये का इनाम
धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी पर गाजियाबाद के निवाड़ी और बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस तरह दोनों जगहों पर उस पर कुल एक लाख रुपये का इनाम था। पुलिस के मुताबिक, वह अपने गैंग के साथ मिलकर लगातार डकैती की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
धर्मेंद्र के खिलाफ दर्ज थे 17 मुकदमे
गाजियाबाद पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में करीब 17 मुकदमे दर्ज थे। बागपत और गाजियाबाद पुलिस पिछले करीब एक साल से उसकी तलाश कर रही थी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल बरामद की है, जबकि दोनों ओर से करीब 15 राउंड फायरिंग होने की जानकारी सामने आई है।
हाल ही में दुष्कर्म के दो आरोपी भी हुए थे गिरफ्तार
गाजियाबाद में हाल ही में पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके पास से दो अवैध तमंचे बरामद किए थे। मुठभेड़ में घायल होने के बाद दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।




















