Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में गुरुवार बिजली कटौती, 30 से ज्यादा कॉलोनियों में गुल रहेगी लाइट; देखें शेड्यूल

राजधानी भोपाल की 30 से अधिक कॉलोनियों में गुरुवार को 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। बिजली कंपनी मेंटेनेंस कार्य के चलते अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रखेगी।
भोपाल में गुरुवार बिजली कटौती, 30 से ज्यादा कॉलोनियों में गुल रहेगी लाइट; देखें शेड्यूल
भोपाल में कल बिजली कटौती

भोपाल। मेंटेनेंस के कारण साकेत नगर, सुभाष नगर, भैंसाखेड़ी, हिनौतिया और आकृति ग्रीन समेत कई इलाकों में बिजली प्रभावित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से कटौती शुरू होगी और तय समय के अनुसार दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रह सकती है।

साकेत नगर और शक्ति नगर में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक कटौती

ए साकेत नगर, अलकापुरी, शक्ति नगर, दुर्गा नगर, ए-सेक्टर और दुर्गा मंदिर पहाड़ी क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती होगी। मेंटेनेंस कार्य के चलते इन इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

ये भी पढ़ें: भोपाल के इन इलाकों में बुधवार को बिजली कटौती, 3 से 6 घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई

सुभाष नगर, पद्मनाभ नगर में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिजली बंद

पुराना सुभाष नगर, एचआईजी, एमआईजी क्वार्टर, नगर निगम, पद्मनाभ नगर, नगर निगम वाटर पंप, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अभिरुचि कॉलोनी, राधास्वामी सत्संग और खेजड़ा गांव में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली कटौती होगी। इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सबसे लंबे समय तक प्रभावित रहेगी।

भैंसाखेड़ी, मंडी बैरागढ़ में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक कटौती

भैंसाखेड़ी, आकाश गार्डन, माधव आश्रम, विसर्जन घाट और मंडी बैरागढ़ में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के चलते इन इलाकों के लोगों को तीन घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

Breaking News

हिनौतिया में दो घंटे बंद रहेगी बिजली

हिनौतिया, टाटा मोटर्स सर्विसिंग सेंटर, सुहागपुर, फेथ कलां, पृथ्वी राजवंश, सुभालय सुहागा, पिपलिया केशो, गुराड़ी घाट, रतनपुर सड़क, नरेला हनुमंत, ऑस्ट्रिया कॉलोनी और सेज ग्रीन में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटौती होगी। इन क्षेत्रों में मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

ये भी पढ़ें: भोपाल में रविवार को गुल रहेगी बिजली! 2 से 6 घंटे तक अंधेरे में रहेंगे कई इलाके, देखें लिस्ट

आकृति ग्रीन, सलैया गांव में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक कटौती

आकृति ग्रीन, यूनियन बैंक, त्रिभुवन स्क्वायर (13 शटर शॉप), बीडीए कॉलोनी ई-सेक्टर, पेट्रोल पंप, सलैया गांव और सनखेड़ी में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती होगी। बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते इन इलाकों में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts