चक्रवात अर्नब का असर! दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बारिश, ठंडी हवाओं से बदला मौसम

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह बारिश, गरज-चमक और ठंडी हवाओं से मौसम का मिजाज बदल गया। दिल्ली के साथ नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में बूंदाबांदी से लेकर तेज बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव बने रहने का अनुमान जताया है। बारिश से तापमान गिरने और प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव की संभावना है।
चक्रवात अर्नब का असर! दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बारिश, ठंडी हवाओं से बदला मौसम
दिल्ली में बारिश से बदला मौसम का मिजाज

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छा गए और कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई, तो कहीं तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और गरजने की आवाज सुनाई दी। ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को मौसम में ठंडक महसूस हुई। दिल्ली के अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी बारिश का असर दिखाई दिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में शाम तक बारिश होने की भी संभावना है।

चक्रवात अर्नब के असर से बदला मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने के पीछे चक्रवात अर्नब और पश्चिमी विक्षोभ का असर बताया जा रहा है। मौसम में आए इस बदलाव से सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

INDIA गठबंधन की रैली को CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई

इन इलाकों में हुई बारिश

गुरुवार सुबह दिल्ली के संगम विहार, कालकाजी, ओखला, जामिया और कालिंदी कुंज सहित कई इलाकों में बारिश हुई। नोएडा के सेक्टर 50, 52, 65 और 98 में भी मौसम का असर देखने को मिला। कई जगहों पर आसमान में घने बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं। बारिश के कारण सड़कों पर निकलने वाले लोगों को भी मौसम में बदलाव महसूस हुआ।

तापमान में गिरावट, बढ़ेगी ठंड

बारिश के कारण दिल्ली के अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 29 अक्टूबर को अधिकतम तापमान करीब 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 30 अक्टूबर को भी बारिश के साथ मौसम ठंडा रह सकता है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होने के आसार हैं।

31 अक्टूबर से मौसम में होगा बदलाव

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 31 अक्टूबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद 1 और 2 नवंबर को मौसम साफ रहने या हल्के बादल दिखाई देने की संभावना है। इन दिनों अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

हिमाचल में 29 अक्टूबर को सरकारी अवकाश का ऐलान, करवा चौथ पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी

बारिश के बाद प्रदूषण से कितनी राहत?

बारिश और तेज हवाओं से दिल्ली की हवा में मौजूद प्रदूषक कण कम हो सकते हैं, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद रहती है। हालांकि, बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 229 दर्ज किया गया था, जो खराब श्रेणी में आता है। ऐसे में बारिश के बाद प्रदूषण के स्तर पर नजर रखना जरूरी होगा।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts