Janjgir Champa:नाग पंचमी पर जांजगीर में दिखी अनोखी परंपरा,नंगमत में सांप बने लोग
जांजगीर-चांपा जिले में नाग पंचमी का पर्व धार्मिक आस्था और पारंपरिक रंग के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय की पुरानी बस्ती में इस अवसर पर वर्षों से चली आ रही नंगमत परंपरा का आयोजन किया गया। शाम होते ही ढोल, झांझ, मजीरा और मांदर की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा। संगीत की थाप सुनकर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे आयोजन स्थल पर पहुंच गए। नंगमत के दौरान युवा और बुजुर्ग अखाड़े में पहुंचे। स्थानीय मान्यता के अनुसार कुछ लोगों पर पारंपरिक मंत्रों का प्रभाव होता है और वे सांप जैसी गतिविधियां करने लगते है
PREM
17 Aug 2026



























