छत्तीसगढ़ में पहली बार होने जा रहा डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन :तैयारियों की समीक्षा बैठक, कई संभाग के IG और जिलों के SP शामिल
छत्तीसगढ़ में पहली बार होने जा रहे डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। रायपुर में उच्चस्तरीय बैठक चल रही है, जिसमें सुरक्षा और आयोजन से संबंधित सभी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है। सम्मेलन में नक्सलवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा और साइबर अपराध जैसे मुद्दों पर देशभर के शीर्ष पुलिस अधिकारी मंथन करेंगे।
Mithilesh Yadav
23 Nov 2025


























