Kuno National Park :चीता वीरा के शावक की मौत, 24 घंटे पहले ही CM ने खुले जंगल में छोड़ा था
कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट को बड़ा झटका लगा है। दक्षिण अफ्रीकी मादा चीता वीरा के 10 महीने के शावक का शव जंगल (Kuno National Park) में मिला। गुरुवार को खुले जंगल में छोड़े जाने के कुछ घंटों बाद शावक मां से अलग हो गया था। शुक्रवार दोपहर मृत मिलने से परियोजना की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर नए सवाल खड़े हो गए हैं।
Manisha Dhanwani
6 Dec 2025

























