CG NEWS: अब पानी जितना खर्च, उतना टैक्स! रायपुर के 3 लाख घरों में लगेंगे वाटर मीटर
नगर निगम की नई तैयारी: 54 वार्डों में लगेगा मीटर, खपत के आधार पर वसूला जाएगा जलकर, कई घरों का बिल हो सकता है कम रायपुर नगर निगम अब जलकर वसूली के पुराने फ्लैट रेट सिस्टम को बदलने की तैयारी कर रहा है। वर्तमान में घरेलू उपभोक्ताओं से सालाना 2400 रुपए जलकर लिया जाता है, लेकिन नई व्यवस्था में पानी की खपत के अनुसार बिल जारी होगा। इससे कम पानी उपयोग करने वाले परिवारों को राहत मिल सकती है।
PREM
22 Jun 2026


























