CG NEWS: छत्तीसगढ़ में मोहर्रम-उर्स पर सख्ती: DJ, बैंड-बाजा और आतिशबाजी पर रोक, उल्लंघन पर 50 हजार तक जुर्माना।
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने मोहर्रम और उर्स जैसे धार्मिक आयोजनों को लेकर नई गाइडलाइन जारी करते हुए DJ, बैंड-बाजा, धुमाल, नाच-गाना और आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया है। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि प्रदेश के सभी धार्मिक आयोजन केवल कुरान, हदीस और शरीयत के अनुरूप ही आयोजित किए जाएं। निर्देश के अनुसार ताजिया कमेटियां, उर्स कमेटियां, दरगाह प्रबंधन समितियां, मुतवल्लियान और इंतेजामिया कमेटियां यह सुनिश्चित करेंगी कि कार्यक्रमों में किसी प्रकार की गैर-शरीयत गत
Prem Nirmalkar
12 Jun 2026



























