CG NEWS: नारायणपुर में धर्मांतरण पर बवाल: 26 ईसाई परिवारों को गांव से निकाला, पेड़ों के नीचे गुजरी रात।
नारायणपुर जिले के भरेंडा थाना क्षेत्र स्थित भरेंडा गांव में धर्मांतरण को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ईसाई धर्म को मानने वाले 26 परिवारों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उन्हें गांव छोड़ने का फरमान सुनाते हुए घरों से बाहर निकाल दिया। इसके बाद कई परिवार गांव के बाहर पेड़ों की छांव में रहने को मजबूर हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया।प्रभावित परिवारों का कहना है कि वे लंबे समय से गांव में रह रहे हैं और उन्हें जबरन बेदखल किया गया।
Prem Nirmalkar
24 Jun 2026


























